RANCHI: रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुलाकात की। इस भेंट को औपचारिक न बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने इसे एक छोटे भाई की अपने बड़े भाई से मुलाकात बताया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में चल रही योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने तथा आम जनता तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
जनता को भ्रमित करने की कोशिश
डॉ. इरफान अंसारी ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी और मुख्यमंत्री की सोच व लक्ष्य पूरी तरह एक हैं। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को जनहित, न्याय और विकास के प्रति समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह जनहित के मुद्दों पर केंद्रित है और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से प्रभावित हुए बिना विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
READ ALSO: http://Khunti News : खूंटी में मामूली बात पर भतीजों ने अपने चाची को मार डाला, जानें क्यों हुई वारदात

