Home » UPI: देश भर में कई जगहों पर यूपीआई सेवा ठप होने की शिकायत, उपयोगकर्ताओं को हो रही परेशानी

UPI: देश भर में कई जगहों पर यूपीआई सेवा ठप होने की शिकायत, उपयोगकर्ताओं को हो रही परेशानी

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और यूपीआई के लेन-देन में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की है।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : देश के कई हिस्सों में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) सेवा ठप होने की शिकायत है। इस कारण उपयोगकर्ताओं को डिजिटल भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं। कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनका यूपीआई पेमेंट फेल हो रहा है या अत्यधिक समय ले रहा है। खासकर, विभिन्न बैंकों के ग्राहकों को यूपीआई के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने में समस्या हो रही है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और यूपीआई के लेन-देन में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की है। कई व्यापारियों ने बताया कि ग्राहकों को यूपीआई से भुगतान करने में परेशानी हो रही है, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग और एप्लिकेशन के जरिए भी भुगतान फेल होने की शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा, फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे ऐप्स के सही से काम न करने की भी रिपोर्ट्स आई हैं।

यदि आपका यूपीआई भुगतान फेल हो रहा है, तो आप कुछ समय बाद पुनः प्रयास कर सकते हैं। साथ ही, इस समस्या से संबंधित अपडेट के लिए एनपीसीआई और अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज को जरूर चेक करें। इस दौरान आप नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या कैश का उपयोग करके अपने भुगतान पूरे कर सकते हैं।

यूपीआई के संचालन वाली संस्था ‘नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (एनपीसीआई) की आधिकारिक प्रतिक्रिया का अभी इंतजार किया जा रहा है। शाम सात बजे के बाद यूपीआई से भुगतान फेल होने की शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है।

Read Also: Survey: जीवन स्तर में सुधार के लिए भारत छोड़कर जाने को तैयार 100 में 22 अरबपति

Related Articles