रांची/ शहर में स्नैचिंग गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार : रांची पुलिस ने शहर में स्नैचिंग करने वाले गिरोह के चार अपराधियों को दबोच लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पकड़े गए स्नैचरों में फहीम अंसारी, नौशाद उर्फ बंदर उर्फ मिस्टर, अजय शर्मा और सबनम परवीन शामिल हैं। इन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है।
इसके अलावा पुलिस ने एक बाइक बरामद किया है जिससे छिनतई की घटना को अंजाम दिया जाता था। सिटी एसपी सुभांशु जैन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शहर में लगातार छिनतई की घटना होने के बाद एक टीम का गठन किया गया था।
शहर में स्नैचिंग गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार
जिला के सभी थानों में छिनतई करने वाले दोनों युवकों का फोटो भेजा गया था। पुलिस को सूचना मिली कि अरगोड़ा इलाके में उसी बाइक पर फहीम और नौशाद को देखा गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाना ले आई।

कुख्यात झपटमार की पत्नी बेचती थी छिनतई के चेन :
सिटी एसपी ने बताया कि इस गिरोह में एक अन्य आरोपी कुख्यात झपटमार देवा है जो कि फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपी महिला देवा की पत्नी है। इस गिरोह के लोगों ने महिला को इस वजह से शामिल किया था ताकि छिनतई किया हुआ चेन को बेचने में आसानी हो। पुलिस को कोई शक नहीं हो। फहीम और नौशाद चेन छिनतई करने के बाद महिला को दे देते थे। महिला चेन बेचकर आती थी इसके बाद पैसे का बंटवारा होता था।

छिनतई किया हुआ चेन खरीदने के आरोप में दुकानदार गया जेल
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के लिए विजय ज्वेलर्स दुकान का मालिक अजय शर्मा काम करता था। शहर में जितनी छिनतई की घटना होती थी उसके बाद चेन को दुकानदार खरीद लेता था और महिला को पैसा दे देता था। पुलिस ने दुकानदार के पास से ही 14 ग्राम सोना बरामद किया है। दुकानदार पर आरोप है कि छिनतई किया हुआ कई चेन उसने गला कर बेच दिया। अभी तक के पूछताछ में गिरोह के लोगों ने बताया है कि शहर में 22 महिलाओं के गले से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है जिसमें सबसे अधिक अरगोड़ा इलाके में घटना को अंजाम दिया गया है।
READ ALSO : रांची : राज्य में बर्ड फ्लू की दस्तक, नौ माह का बच्चा मिला संक्रमित

