
Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने 3 जुलाई को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
जारी सूचना के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से 3 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की गई हैं। यह निर्णय विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्रभारी प्राचार्यों, परीक्षा केंद्राधीक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही अलग से अधिसूचना जारी कर की जाएगी। विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।
Read also – Jamshedpur DD Bar Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, दो किशोर पकड़े गए

