जमशेदपुर : गुजरात पुलिस ने मंगलवार को मानगो के रोड नंबर 14 में छापामारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस इन दोनों की तलाश कई दिनों से कर रही थी। इन साइबर ठगों के नाम हैं वाहिद और अस्मत। गुजरात पुलिस इन दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लेकर जाएगी। पुलिस को 99 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में इन दोनों की तलाश थी।
गुजरात पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए कई दिन पहले से जमशेदपुर में थी। गुजरात पुलिस ने इस गिरफ्तारी के लिए मानगो पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद मंगलवार को छापामारी कर वाहिद ओर अस्मत को पकड़ा गया। इसके पहले गुजरात पुलिस ने इन दोनों की तलाश में जामताड़ा और हजारीबाग में भी छापामारी की थी। मगर, यह दोनों अपराधी पकड़ में नहीं आए थे। यह दोनों वहां से फरार हो गए थे और मानगो में रोड नंबर 14 में रह रहे थे। बताते हैं कि गुजरात पुलिस ने अपराधियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर इनके छिपने के ठिकाने का पता लगाया और फिर छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। वाहिद के पास से पुलिस को जो मोबाइल मिला है उसमें साइबर ठगी के कई सुबूत मिले हैं। इसके जरिए कई बैंक ट्रांजेक्शन किए गए हैं।
Cyber Crime : गुजरात पुलिस ने मानगो से दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
99 लाख रुपये की ठगी है मामला
231

