Home » Indian Railway: डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा, 07 अप्रैल से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

Indian Railway: डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा, 07 अप्रैल से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब डालटनगंज और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा को भारतीय रेलवे के रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

इस नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी। उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 4:30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा, जहां पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि इस ट्रेन सेवा को शुरू कराने के लिए सांसद विष्णु दयाल राम ने लगातार प्रयास किए थे। उन्होंने इस संबंध में अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्र भी सौंपा था। उनके प्रयासों के बाद ही रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

सांसद ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति जताया आभार

इस उपलब्धि पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सेवा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

सांसद के निजी सचिव अलख दूबे के अनुसार, यह ट्रेन सेवा पलामू और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इससे न सिर्फ यात्रियों को मुंबई जैसे बड़े महानगर तक सीधी पहुंच मिलेगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

अब तक लोगों को मुंबई जाने के लिए कई ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था या लंबी दूरी तय कर दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। नई सेवा शुरू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। यह ट्रेन सेवा पलामू के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Read Also: http://पति-पत्नी और वो…! पत्नी ने पति की खुफियागिरी की तो उसके सामने ही भर दी प्रेमिका की मांग

Related Articles

Leave a Comment