पॉलिटिकल डेस्क। विवादों में अपना नाम हमेशा आगे रखने वाले DMK नेता Dayanidhi Maran ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। बता दें कि DMK सांसद Dayanidhi Maran ने हिंदी बोलने वाले लोगों को लेकर एक विवादित बयान दिया है जिसने राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में एक नए विवाद की शुरुआत की है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के हिंदी बोलने वाले लोग तमिलनाडु में आते हैं और यहां कंस्ट्रक्शन मजदूर या सड़कों और शौचालयों की सफाई का काम करते हैं। इस विवादित टिप्पणियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने राजनीतिक दलों के बीच उत्पन्न हो रहे विवाद को और भी गहरा बना दिया है।

बीजेपी प्रवक्ता ने शेयर किया विवादित बयान वाला वीडियो
गौरतलब है कि DMK सांसद Dayanidhi Maran की यह टिप्पणी वाली वीडियो क्लिप को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शेयर भी किया है। वायरल वीडियो में दयानिधि मारन यूपी और बिहार से आए लोगों पर टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि जो लोग अंग्रेजी सीखकर यहां आते हैं, वो आईटी कंपनियों में अच्छी सैलरी पर काम करते हैं, जबकि यूपी-बिहार से हिंदी बोलने वाले लोग तमिल सीखकर कंस्ट्रक्शन मजदूर के तौर पर काम करते हैं और वहां सड़कों और शौचालयों की सफाई करते हैं।
छिड़ गई राजनीतिक ‘जंग’
DMK नेता Dayanidhi Maran के इस विवादित बयान से एक बार फिर राजनीतिक ‘जंग’ शुरू हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए हैं। सामाजिक सामंजस्य में सुधार की कोशिशों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। बल्कि इस विवादित बयान से राजनीति का एक नया चेहरा सामने लाकर खड़ा कर दिया है।
Dayanidhi Maran : वीडियो का वायरल होना
शहजाद पूनावाला ने दयानिधि की टिप्पणियों को लेकर एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने गठबंधन नेताओं की आलोचना की है और उन्हें कहा है कि वे इस विवाद को शांति से नहीं देख सकते हैं।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने गठबंधन को बांटने का आरोप लगाया है और उनके बयान को कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे जाति, भाषा, और धर्म के आधार पर देश को बांटने का काम बताया है और गठबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘एक बार फिर से बांटों और राज करो कार्ड को खेलने की कोशिश की जा रही है’ और इस्तेमाल की गई भाषा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने आगे कहा, “क्या नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, लालू यादव, कांग्रेस, सपा, अखिलेश यादव सब दिखावा करेंगे कि ऐसा नहीं हो रहा है? वे कब स्टैंड लेंगे?”
बयान ने उत्तर और दक्षिण के बीच एक नए विरोध की धधका दी आग
Dayanidhi Maran के इस विवादित बयान को बीजेपी ने अब एक बड़ा मुद्दा बना दिया है और नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर जवाब मांग रहे हैं। इस विवादित बयान ने देशभर में उत्तर और दक्षिण के बीच एक नए विरोध की आग धधका दी है। Dayanidhi Maran के विचारों के खिलाफ बढ़ते एतराजों के बीच, राजनीतिक दलों के बीच गहरी तकरार और तीखे विवाद का सामना करना पड़ रहा है।

