Home » Khunti News : पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, पिता से विवाद के बाद घर से निकला था

Khunti News : पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, पिता से विवाद के बाद घर से निकला था

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क किनारे कटहल के पेड़ पर लटका शव मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान प्रतीक पुरती (25) के रूप में हुई है। वह बम्हनी गांव के अंबाटोली इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सुबह ग्रामीणों ने देखा पेड़ पर लटकता शव

सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग बनईं नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे स्थित कटहल के पेड़ पर पड़ी, जहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल से मृतक की चप्पल भी बरामद हुई, जो पेड़ के नीचे पड़ी मिली। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पिता से विवाद के बाद घर से निकला था युवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को रात में किसी बात को लेकर प्रतीक पुरती और उसके पिता के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद युवक घर से बाहर निकल गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव पेड़ पर मिला। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मौत के कारणों का होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलने के बाद मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Read Also- Jamtara News : जामताड़ा में सरेशाम हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकानदार से लूट, बाइक सवार अपराधी हुए फरार

Related Articles

Leave a Comment