Home » Chaibasa News : एनएच-320डी निर्माण में देरी से ग्रामीणों में आक्रोश, जराईकेला में सड़क जाम, झारखंड- ओडिशा बॉर्डर हुआ बंद

Chaibasa News : एनएच-320डी निर्माण में देरी से ग्रामीणों में आक्रोश, जराईकेला में सड़क जाम, झारखंड- ओडिशा बॉर्डर हुआ बंद

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला से गुजरने वाली नेशनल हाईवे-320डी की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जराईकेला में सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर चौक जाम कर दिया। इससे दोनों राज्यों को जोड़ने वाली सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे से एनएच-320डी को जाम कर दिया। पिछले दो साल से खराब सड़क और उड़ती धूल से परेशान लोग अब आर-पार के मूड में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण दुकानदारों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, इसके साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे अब किसी भी मौखिक आश्वासन को नहीं मानेंगे। जब तक संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी की ओर से जल्द निर्माण को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक जाम जारी रहेगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत और मांग के बावजूद निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई। सड़क पर गड्ढे और धूल के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वाहनों के आवागमन से उड़ने वाली धूल से दुकानों और घरों में धूल जम रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

सड़क जाम की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं।

Read Also Chaibasa News : नोवामुंडी वन क्षेत्र में दर्दनाक दुर्घटना : कुंए में गिरने से हाथी की हुई मौत

Related Articles

Leave a Comment