Home » Jamshedpur News : धालभूम के नए एसडीओ अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार, उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

Jamshedpur News : धालभूम के नए एसडीओ अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार, उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : धालभूम अनुमंडल को नया नेतृत्व मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के पद पर औपचारिक रूप से शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। नए एसडीम के सामने शहर से अतिक्रमण हटाने की एक बड़ी चुनौती है शहर में टाटा लीज की जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है अतिक्रमण हटाने में अब तक जिला प्रशासन नाकाम रहा है। अब देखना है कि नए एसडीओ इस बड़ी समस्या को किस तरह हल करते हैं।

गौरतलब है कि पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त एसडीओ अर्नव मिश्रा ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नववर्ष की शुभकामना दी। इस दौरान उपायुक्त ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

उपायुक्त ने आशा जताई कि अर्नव मिश्रा के नेतृत्व में धालभूम अनुमंडल में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
अभी तक एसडीओ धालभूम के पद पर चंद्रजीत सिंह तैनात थे।
अब उनका ट्रांसफर हो गया है। उनकी जगह अर्नव मिश्रा ने ले ली है। अर्णव मिश्रा ने आइआइटी जोधपुर से बीटेक डिग्री हासिल की है। इसके बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए हैं।

Read Also: Magh Mela 2026 : प्रयागराज में कल से शुरू होगा माघ मेला, यहां नोट करें सभी पवित्र स्नान की तिथियां

Related Articles