धनबाद : Dhanbad CBI starts investigation bribery case : पटना की सीबीआई टीम ने सोमवार की शाम को धनबाद में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर धनबाद क्लब के सचिव व चिकित्सक डा प्रणय के अलावा पूर्व में कोयले के कारोबार से जुड़े गुरपाल सिंह सहित चार लोगों को हिरासत में लिया था। सीबीआई टीम की ओर से यह कार्रवाई पटना में प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार की गिरफ्तारी के बाद की गई। रिश्वतखोरी के मामे में संतोष कुमार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए गुरपाल सिंह और अशोक चौरसिया से सीबीआई टीम की पूछताछ दूसरे दिन भी जारी रही।

Dhanbad CBI starts investigation bribery case : पटना से धनबाद तक जुड़े भ्रष्टाचार के तार
बताया जाता है कि इस मामले में भ्रष्टाचार के तार पटना से लेकर धनबाद तक जुड़े हुए हैं। पटना में पदस्थापित संतोष कुमार धनबाद में प्रधान आयकर आयुक्त के प्रभार में चल रहे थे। रिश्वतखोरी मामले में धनबाद में हुई छापामारी में सीबीआइ टीम बैंक मोड़ स्थित अशोक चौरसिया एवं गुरपाल सिंह के कार्यालय में छापामारी मंगलवार को जारी रखी है।
Dhanbad CBI starts investigation bribery case : सीबीआई को मिले कई दस्तावेज, चल रही जांच
लगातार दूसरे दिन सीबीआई की टीम डॉक्टर प्रणय पूर्वे, अशोक चौरसिया एवं गुरपाल सिंह को एक साथ बैठकर पूछताछ कर रही है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि छापेमारी की कार्रवाई में कई दस्तावेज मिलें हैं, जिसका सत्यापन किया जा रहा। किसी को भी कार्यालय से आने और जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
सीबीआई पटना की टीम ने आयकर अधिकारी संतोष कुमार को 10 लाख रुपये घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद धनबाद में सोमवार की शाम को सीबीआई टीम ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया। सीबीआई टीम ने बैंक मोड़, हाउसिंग कॉलोनी, स्टील गेट, शांति कालोनी के अलाव कतरास, मटकुरिया रोड सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

