धनबाद : बिहार जानेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। 15 सितंबर से चलने वाली धनबाद-डेहरी आन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस सासाराम तक जाएगी। सासाराम तक विस्तार के साथ ही इस ट्रेन की गति भी बढ़ा दी गई है। धनबाद से डेहरी आन सोन अब लगभग एक घंटे पहले पहुंचाएगी। वापसी में सासाराम से धनबाद आनेवाली ट्रेन डेहरी आन सोन से धनबाद तक अपने पुराने समय पर ही चलेगी। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद गुरुवार को पूर्व मध्य रेल ने इस ट्रेन के सासाराम तक विस्तार की तिथि और समय सारिणी जारी कर दिया।

धनबाद से सोननगर तक नहीं बदलेगा टाइम टेबल
धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का टाइम टेबल धनबाद से सोननगर तक नहीं बदलेगा। ट्रेन अपने पुराने समय पर ही चलेगी। गोमो, पारसनाथ, कोडरमा और गया जैसे स्टेशन पर भी पुराने समय पर ही पहुंचेगी। वापसी में भी पुराने समय पर ही आगमन और प्रस्थान होगा।
छह किमी के लिए पहले एक घंटे एक मिनट, अब मात्र आठ मिनट
सोननगर से डेहरी आन सोन तक लगभग छह किमी की दूरी तय करने में पहले एक घंटे एक मिनट का समय लगता था। दिन 11:24 में खुल कर दोपहर 12:25 पर पहुंचती थी। अब 11:24 पर खुल कर मात्र आठ मिनट में 11:32 पर पहुंच जाएगी।
15 दिनों में दूसरी बार बदलेगा टाइम टेबल
धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का 15 दिनों में दूसरी बार टाइम टेबल बदलेगा। पहले धनबाद से सुबह 6:00 बजे खुलने वाली ट्रेन का एक सितंबर से समय बदल कर 5:30 कर दिया गया। डेहरी आन सोन पहुंचने का समय दोपहर 12:35 से 10 मिनट कम कर 12:25 किया गया। अब शुक्रवार से एक बार फिर कई स्टेशन पर टाइम टेबल बदल जाएगा।
READ ALSO : TVS Apache RTR 310 भारतीय बाजार में नए फीचर्स के साथ लांच, जानें क्या है खासियत
टाइम टेबल
13305 धनबाद- सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस
धनबाद – सुबह 05:30 बजे
डेहरी आन सोन – दिन 11:32
करवंदिया – दिन 11:48 बजे
सासाराम – दोपहर 12:25 बजे
13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस
सासाराम -दोपहर 3:25 बजे
करवंदिया – दोपहर 3:34
डेहरी आन सोन – दोपहर 3:48-3:50
धनबाद – रात 10:20 बजे

