धनबाद। धनबाद के महुदा मोड़ इलाके में शुक्रवार सुबह मजमा लगा था। कारण था पति-पत्नी और वो… का विवाद। पत्नी ने अपने पति की खुफियागिरी कर पकड़ लिया तो उसके सामने ही पति ने प्रेमिका की मांग भर दी। दोनों के दो- दो बच्चे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बागड़ा निवासी राखोहरि महतो ने पत्नी के सामने ही अपनी कथित शादीशुदा प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। जैसे ही इस घटना को अंजाम दिया गया, आरोपी की पत्नी जोर-जोर से शोर मचाने लगी। देखते ही देखते आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घटनास्थल पर भीड़ लग गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी।
आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को थाने ले गई पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी पति और उसकी कथित प्रेमिका को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसका पति दिहाड़ी मजदूर है और ढलाई के काम के सिलसिले में वह अक्सर बाहर जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात तेलमच्चो की एक महिला से हुई, जो उसी काम में मजदूरी करती थी। पिछले करीब छह महीनों से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।
पत्नी का आरोप है कि उसने इस संबंध की शिकायत महिला के पति और ससुराल पक्ष से भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा विरोध करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।
घटना के दिन आरोपी ने घर से काम पर जाने की बात कही थी, लेकिन पत्नी को संदेह हुआ। वह उसका पीछा करते हुए महुदा मोड़ पहुंच गई, जहां उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और गुस्से में आकर आरोपी ने पास की दुकान से सिंदूर लाकर महिला की मांग में भर दिया।
मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। थाने में दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर समझौते की कोशिश की गई, लेकिन देर शाम तक कोई समाधान नहीं निकल सका।
प्रेमिका गई घर, थाने में बैठा है आरोपी पति
पुलिस के अनुसार, फिलहाल महिला को उसके घर भेज दिया गया है, जबकि आरोपी पति को थाने में रखा गया है। दोनों पक्षों के दो-दो बच्चे हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील बन गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पत्नी का आरोप है कि उसने इस संबंध की शिकायत महिला के पति और ससुराल पक्ष से भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा विरोध करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।
घटना के दिन आरोपी ने घर से काम पर जाने की बात कही थी, लेकिन पत्नी को संदेह हुआ। वह उसका पीछा करते हुए महुदा मोड़ पहुंच गई, जहां उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और गुस्से में आकर आरोपी ने पास की दुकान से सिंदूर लाकर महिला की मांग में भर दिया।
Read Also: Love, Lie और Location : दुमका के सास-दामाद की कहानी गुरुग्राम में खत्म

