Jamshedpur : डिमना बस्ती में मंगलवार को आयोजित ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का निरीक्षण सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने किया। शिविर में लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी, जिसमें कुर्सी, टेबल और आवश्यक मदद के लिए कर्मियों की तैनाती शामिल रही।
कैंप में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत पांच लाभुकों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। वहीं कई बुजुर्गों और दिव्यांग महिलाओं की सहायता करते हुए अधिकारियों ने उनके आवेदन फार्म भरवाकर जमा करवाए।
शिविर में लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक आवेदन मईयां सम्मान योजना के लिए आए। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, पीएम स्वनिधि, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आवेदन, सावित्रीबाई फुले योजना, श्रम कार्ड, स्वच्छता व लाइट से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।
मैया सम्मान योजना के काउंटर पर लोगों की अधिक भीड़ देखी गई, जिससे इस योजना के प्रति खास रुचि का पता चला। शिविर में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
Read Also: Photon News Special : घाटशिला उपचुनाव के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष पद पर तैनाती की कवायद शुरू

