Home » Koderma Minor Death: प्रेम प्रसंग में छात्रा की चली गई जान, परिजन बाजार से लौटे तो फंदे से झूलता मिला शव

Koderma Minor Death: प्रेम प्रसंग में छात्रा की चली गई जान, परिजन बाजार से लौटे तो फंदे से झूलता मिला शव

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत बगड़ो गांव में मंगलवार की देर शाम एक नाबालिग छात्रा की प्रेम प्रसंग में जान चली गई। उसका शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। छात्रा की पहचान चांदनी कुमारी (पिता बैद्यनाथ राणा) के रूप में की गई है। छात्रा की मां ने लड़का पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार घटना के समय घर के अन्य परिजन उनके रिश्ते में होने वाले एक शादी समारोह को लेकर खरीदारी करने बाजार गए हुए थे। परिजन जब बाजार से वापस घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

परिजनों ने दरवाजा तोड़ तोड़ कर फंदे से उतारा शव

काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने पर छात्रा फंदे के सहारे छत से झूलती हुई मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चांदनी की मां मंजू देवी ने बताया कि चांदनी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर घटना से एक दिन पूर्व लड़के के परिजन इनके घर आए और लड़की को डांट फटकार लगाने लगे। वहीं लड़की से भविष्य में उनके बेटे से कभी कोई संपर्क न रखने की बात कही।

उनका कहना था कि गांव लोगों ने इन्हें बताया कि मंगलवार को जब ये लोग बाजार गए हुए थे, इसी बीच उक्त लड़के के परिजन इसके घर आए और चांदनी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आवेदन मिलने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: http://Jharkhand Crime: कोडरमा जंगल में पड़ा था प्लास्टिक का बोरा…, खोला तो शर्म से सबकी आखें हो गईं बंद

Related Articles