हेल्थ डेस्क : आपने कई लोगों को देखा होगा कि वह सुबह सबसे पहले खाली पेट पानी पीते हैं। यह अनुभव किसी के लिए आरामदायक हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता हैं? सवाल यह भी हैं कि सुबह-सुबह हमें गुनगुना पानी पीना चाहिए या सामान्य तापमान पर? बचपन में जब विज्ञान के किताबों में हमने पढ़ा था ‘जल ही जीवन है’ तब यह ज्ञात नहीं था की जल ‘जीवन’ क्यों है। मानव शरीर 70% पानी से बना है इसलिए शरीर को पानी की बहुत आवश्यकता है। पानी सही मात्रा में और सही समय पर पीना भी महत्वपूर्ण है। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट पानी पीने से मिलते हैं अनगिनत फायदे और कैसे यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधर सकता हैं।

पानी जीवन का महत्वपूर्ण अंग- हमारे शरीर के सभी कार्यो के प्रारंभ के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व अगर कुछ है तो वह है ‘पानी’। आइए उदाहरण से समझते हैं- कल्पना कीजिए कि एक नली है जिसमें पानी भरा है और उसमें बहुत सारी चीज़ें गुजर रही हैं। अब जरा यही कल्पना अपने पेट के रूप में कीजिए, जिसमें एक ट्यूब के माध्यम से सारा भोजन गुजरता है। जब आप पानी पीते हैं, तो इस ट्यूब से पानी गुजरता है और खाद्य के सारे अवशेष पदार्थ को साफ करता है। पानी जीवन का स्रोत है और ऊर्जा का एक सहारा भी इसलिए हर मनुष्य को पानी की महत्ता समझनी चाहिए।
सुबह खाली पेट पानी पीने के अनगिनत फायदे
शारीरिक ऊर्जा का विनिर्माण: प्रातः काल खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर में एक ऊर्जा का उत्पादन होता है। यह आपको सक्रिय और ताजगी से भर देता है ताकि आपका आने वाला दिन अच्छी तरह शुरू हो सके।
वजन नियंत्रण: वैसे तो वजन नियंत्रित करने के लिए बहुत से उपाय मौजूद है, कुछ लोग जिम जाकर पसीना बहाते हैं तो कुछ डांस, स्पोर्ट्स में आगे रहते हैं। लेकिन अगर आप एक बेसिक शुरुआत करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट पानी पीने पीना शुरू कर दीजिए।
पाचन को सुधारना: सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन प्रक्रिया को सुधारने में मदद मिलती है। सुनिश्चित करें कि खाना खाने के तुरंत बाद अधिक मात्रा में पानी न पीएं क्योंकि भोजन के बाद पानी पीने से भोजन से उत्पन्न हुई गर्मी को पानी ठंडा कर देता हैं जिससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती हैं और भोजन ठीक से हजम (Digest) नहीं होता हैं।
पेट की सफाई: सुबह खाली पेट पानी पीने से आंतों की सफाई होती है और हमारा पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है। सही मात्रा में पानी पीने से हमें पेशाब और पसीना आने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में और आंतरिक तंत्र को साफ करने में फायदेमंद है।
ताजगी और त्वचा की बेहतरीन स्थिति: सुबह खाली पेट पानी पीने से आपकी त्वचा को ताजगी और त्वचा में ब्राइटें इफेक्ट आएगा। पानी आपकी त्वचा को आपके शरीर के अंदर से साफ करता है और स्वस्थ रूप से चमकता है। त्वचा को हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन की जरूर नियमित तौर पर पड़ती है, खाली पेट पानी का सेवन करने से आपकी बेजान त्वचा में जान आ सकती है।
रोगों का निवारण: पानी में चमत्कारी गुण है इसके बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं, आईए जानते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीने से हम कई रोगों का निवारण कर सकते हैं अर्थात कई रोगों से बच सकते हैं। डिहाइड्रेशन के कारण कई प्रकार की दीर्घकालिक और अल्पकालिक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इनमें माइग्रेन, उच्च रक्तचाप, अपच, किडनी स्टोन, स्तन कैंसर, हरभास्य कैंसर, पलमोनरी ट्यूबरक्लोसिस और मोटापा शामिल है।
READ ALSO : पांच ऐसे ड्रिंक्स जिसको पीने से मोटापा हो जाता है छूमंतर, जानिए
सुझाव
सुबह की पहली चीज के रूप में खाली पेट पानी पीना आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ध्यान दें कि पानी निर्मल हो यानि कि साफ हो। अच्छा होगा कि आप अपनी उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पीएं और ताजा नींबू का रस या शहद मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। हमें इस अद्वितीय पानी का सेवन करके एक स्वस्थ जीवन शैली की ओर कदम बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा, पानी शरीर के तंतु को साफ करने, त्वचा को ग्लो करने, शरीर के अंदर ही तंतु को नियंत्रित करने और कई अन्य फायदों के साथ आपके शरीर शरीर के विभिन्न हिस्सों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इन सभी गुणों के कारण यह सच में जीवन का अमृत है।

