Home » ED in Action: ईडी ने गढ़वा में हृदयानंद तिवारी के आवास पर नोटिस चिपकाया, जारी है गिरफ्तारी वारंट

ED in Action: ईडी ने गढ़वा में हृदयानंद तिवारी के आवास पर नोटिस चिपकाया, जारी है गिरफ्तारी वारंट

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

रांची : ED in Action: प्रवर्तन निदेशालय की ओर से घपलों-घोटालों को लेकर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में किसी एक मामले को लेकर सोमवार को दोपहर के समय रांची से ईडी की दो सदस्यीय टीम गढ़वा पहुंची। टीम में शामिल पदाधिकारी सर्वप्रथम थाना पहुंचे। थाने वे गढ़वा के कचहरी रोड स्थित मंगल भवन निवासी हृदयानंद तिवारी पिता गोरखनाथ तिवारी के घर ‘उमा निवास’ पहुंचे। इस आवास पर नोटिस चस्पा कर वापस ईडी की टीम रांची वापस लौट गई।

अचानक ईडी की टीम के पहुंचने से बढ़ी सरगर्मी
इस तरह अचानक गढ़वा में ईडी के अधिकारियों की टीम के पहुंचने की खबर देखते ही देखते पूरे शहर में फैल गई। इसके बाद गढ़वा में चर्चा का बाजार गर्म रहा। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने प्रभात कुमार शर्मा न्यायालय ए.जे.सी. XVIII सह विशेष न्यायाधीश पीएमएल एक्ट रांची के आदेश के आलोक में उक्त कार्रवाई की कई है। हालांकि गढ़वा पहुंचे ईडी की टीम में शामिल अधिकारी मीडिया से किसी प्रकार की बात करने से बचते रहे। नोटिस को चिपकाने के बाद ईडी की टीम रांची के लिए रवाना हो गई।

फरार चल रहे हृदयानंद तिवारी, हाजिर होने का निर्देश
आवास पर चिपकाए गए नोटिस में लिखा है कि हृदयानंद तिवारी पुत्र गोरखनाथ तिवारी निवासी दुकान प्लाट नंबर 42/1 पांडव नगर दिल्ली व स्थायी निवासी उमा निवास मंगल भवन के नजदीक कचहरी रोड गढ़वा ने पीएमएल एक्ट 2002 के तहत दंडनीय अपराध किया है (या अपराध का संदेह है)। ऐसे में 25 जुलाई 2024 या नोटिस जारी होने की तिथि से 30 दिन के अंदर सिविल कोर्ट रांची में स्पेशल जज पएमएल एक्ट प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में हाजिर हों।

ED in Action:  नोटिस में दिल्ली के पते का भी है जिक्र

चिपकाए गए नोटिस में हृदयानंद तिवारी पुत्र गोरखनाथ तिवारी का दिल्ली का भी एक पते का जिक्र है। वह है दुकान प्लाट नंबर 42/1 पांडव नगर दिल्ली। नोटिस में कहा गया है कि आपराधिक मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी होने के बावजूद हृदयानंद का पता नहीं चल रहा है। ऐसे में हृदयानंद तिवारी या तो फरार हैं या वारंट से खुद को बचा रहे हैं। इस नोटिस को 15 जुलाई को जारी किया गया था जिसे आज यानि सोमवार को ईडी की टीम ने हृदयानंद के आवास पर चिपकाया है।

Related Articles