Home » RANCHI NEWS ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियरों को भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला 

RANCHI NEWS ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियरों को भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला 

by Vivek Sharma
RANCHI: साहिबगंज अवैध खनन केस में ईडी 5.39 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में, तुलस्यान ग्रुप पर पीएमएलए के तहत कार्रवाई तेज।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: ग्रामीण विकास विभाग में कथित कमीशनखोरी से जुड़े मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। विभाग से जुड़े दर्जन भर इंजीनियरों को समन जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। जानकारी के अनुसार ईडी ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान कमीशन वसूली की पूरी चेन की पड़ताल शुरू की है। जांच में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।

ईडी को अब तक की जांच में यह संकेत मिला है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान ठेकेदारों से अवैध रूप से धन वसूला जाता था। यह रकम उच्च स्तर तक पहुंचाई जाती थी। इसी की जांच के तहत एजेंसी संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि वसूली के नेटवर्क में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर 22 लोगों के खिलाफ पीएमएलए की विशेष कोर्ट में अभियोजन शिकायत पहले ही दाखिल की जा चुकी है। 

Related Articles