Home » Seraikela News : सरायकेला में टहलने निकलीं दादी और पोती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Seraikela News : सरायकेला में टहलने निकलीं दादी और पोती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

राजनगर थाने में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, मामले की जांच शुरू

by Mujtaba Haider Rizvi
seraikela accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाडिया गांव में शाम को टहलने निकली महिला और उसकी पोती को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में महिला की शनिवार की देर रात मौत हो गई। जबकि, उसकी पोती गंभीर रूप से घायल है। घायल किशोरी को इलाज के लिए सरायकेला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की रिपोर्ट राजनगर थाना में दर्ज कर ली गई है। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। बाइक चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाइक चालक का पता लगाकर उसे जेल भेजा जाएगा।

महिला को टीएमएच लेकर पहुंचे थे परिजन

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन देर रात महिला को लेकर टीएमएच पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read also Mango Nagar Nigam Election : मानगो में सुधा गुप्ता को कार्पेट और संध्या सिंह को कैमरा, मेयर-अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले चुनाव निशान

Related Articles