Home » Chaibasa News : इंजीनियर कॉलेज के छात्र की हृदय गति रुकने से मौत, मृतक धनबाद का रहने वाला

Chaibasa News : इंजीनियर कॉलेज के छात्र की हृदय गति रुकने से मौत, मृतक धनबाद का रहने वाला

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना के कैलेंडे गांव के पास स्थित इंजीनियर कॉलेज के छात्र 22 वर्षीय विक्रम टुडू की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक धनबाद के रहने वाले थे। वर्तमान में इंजीनियर कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र था। इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को युवा दिवस के अवसर पर इंजीनियर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें मृतक 1000 मीट दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह दौड़ने के दौरान अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही इंजीनियर कॉलेज के प्रिंसिपल, कर्मचारी और छात्र पहुंच गए। इधर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उसके परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर, इस घटना के पास से छात्रों में गम का माहौल है।



Related Articles