Home » Dhanbad CBI Raid : रिश्वत का करंट : CBI ट्रैप में फंसे सीनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, जानें फिर क्या हुआ

Dhanbad CBI Raid : रिश्वत का करंट : CBI ट्रैप में फंसे सीनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, जानें फिर क्या हुआ

by Rakesh Pandey
Dhanbad CBI Raid
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड के धनबाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईस्ट सेंट्रल रेलवे के धनबाद रेल मंडल में पदस्थापित वरीय मंडल विद्युत अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई की विशेष टीम ने शुक्रवार की देर शाम धनबाद स्थित डीआरएम कार्यालय परिसर में छापेमारी कर अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ लिया। बताया गया है कि यह कार्रवाई एक रेल संवेदक की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम अभियंता को अपने साथ ले गई और देर रात तक उनके कार्यालय और आवास पर जांच-पड़ताल जारी रही। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

सीनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर गिरफ्तार

Dhanbad CBI Action : संवेदक की शिकायत पर की गई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, यह मामला रेलवे में किए गए एक कार्य के भुगतान से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता रेल संवेदक अवजीत झा ने बताया कि उन्होंने धनबाद रेलवे मंडल में इलेक्ट्रिकल से संबंधित सामग्री की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन का काम किया था। इस कार्य का कुल बिल लगभग 45 लाख रुपये बताया जा रहा है। आरोप है कि इस बिल के भुगतान के एवज में वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी। संवेदक ने इसकी जानकारी केंद्रीय जांच ब्यूरो को दी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पहले मामले का सत्यापन किया और उसके बाद ट्रैप की योजना तैयार की। योजना के तहत सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही अभियंता ने 50 हजार रुपये की घूस स्वीकार की, टीम ने तुरंत उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

CBI Raid in Dhanbad DRM Office : कार्यालय और आवास पर भी हुई जांच

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने अभियंता के कार्यालय और उनके आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और प्रिंटर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। अधिकारियों का मानना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल एविडेंस से मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिश्वतखोरी का नेटवर्क कितना व्यापक है।

Railway Bribery Case : एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

सीबीआई टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी विकास कुमार पाठक ने बताया कि शिकायत के आधार पर अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Read Also- Jharkhand Weather Update : झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, जानें किन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Related Articles