Home » Koderma News: फेरे से पहले ही प्रेमी संग ‘उड़ गई’ दुल्हन, बैरंग लौटी बारात!

Koderma News: फेरे से पहले ही प्रेमी संग ‘उड़ गई’ दुल्हन, बैरंग लौटी बारात!

शहनाइयों के बीच बनने से पहले टूटा रिश्ता, फिल्मी अंदाज में दुल्हन ने रच दी अलग कहानी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma : कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत दशारो गांव में सोमवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शादी की सारी तैयारियों के बीच दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बारात को बिना दुल्हन के ही मायूस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कोडरमा जिला के ही डंडाडीह, जयनगरनिवासी राजमणी कुमार की शादी दशारो गांव के बालेश्वर ठाकुर की पुत्री पिंकीकुमारी से तय थी।

20 अप्रैल की रात धूमधाम से बारात गांव पहुंची।स्वागत-सत्कार के बीच विवाह की सभी रस्मों की तैयारी पूरी कर ली गई थी।माहौल खुशियों से सराबोर था, लेकिन तभी अचानक दुल्हन के गायब होने की खबरने सबको चौंका दिया। परिवालों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद खुलासा हुआ कि दुल्हन अपने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी रवि रजक के साथ भाग गई है।

बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेमसंबंध चल रहा था। घटना के बाद वर और वधु पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। वर पक्ष ने इसे सीधा धोखा करार दिया और नाराजगी जताई,जबकि लड़की पक्ष को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। बाद में ग्रामीणों कीपहल पर मामला शांत कराया गया। फिलहाल, यह ‘फिल्मी अंदाज’ की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment