Home » Dhanbad Power Cut : झारखंड के विधायक ने कह दिया- DVC का भट्ठा बैठा देंगे, जानिए किस बात को लेकर खफा हैं सिंदरी के MLA

Dhanbad Power Cut : झारखंड के विधायक ने कह दिया- DVC का भट्ठा बैठा देंगे, जानिए किस बात को लेकर खफा हैं सिंदरी के MLA

by Birendra Ojha
Dhanbad Power Cut
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड समेत धनबाद जिले में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। उपर से बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आम लोग परेशानियों के साथ दिन-रात गुजार रहे हैं। बिजली कटौती को लेकर झरिया की विधायक रागिनी सिंह और सांसद ढुलू महतो भी बिजली विभाग को चेतावनी दे चुके हैं और अब सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा है कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे डीवीसी (दामोदर वैली कारपोरेशन) का ही भट्ठा बैठा देंगे।


भाकपा-माले के विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि बिजली कटौती के नाम पर लगातार लोगों को परेशान किया जा रहा है। लगातार बिजली कटौती हो रही है। पिछले डेढ़ माह से बिजली विभाग मरम्मत का काम कर रहा है। केबल बदले गए, फाल्ट को ठीक किया गया और उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं है। इसका मतलब है कि जो मरम्मत का कार्य किया गया, उसमें लापरवाही बरती गई है। इसके अलावा दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने इस काम की निगरानी भी नहीं की।

जब काम चलता है तो डीवीसी के अधिकारी देखने तक नहीं आते। डीवीसी पूरे मामले में लापरवाह है। विधायक महतो ने कहा कि डीवीसी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करे, अन्यथा वे जनता के साथ डीवीसी के खिलाफ निर्णायक आंदोलन करेंगे। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर डीवीसी अधिकारियों से बात भी हुई है। उन्हें कुछ समय दिया गया है। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन तय है। महतो ने साफ-साफ कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर वे डीवीसी का भट्ठा बैठा देंगे।

Read Also- koderma Elephant Attack : कोडरमा में हाथियों का कहर जारी, 2 को उतार दिया मौत के घाट, 3 गंभीर रूप से घायल, गांवों में दहशत

Related Articles

Leave a Comment