Home » Raghubar Das Chhatra visit : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे चतरा, भाजपा में लौटने पर मां भद्रकाली से मांगा आशीर्वाद

Raghubar Das Chhatra visit : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे चतरा, भाजपा में लौटने पर मां भद्रकाली से मांगा आशीर्वाद

रघुवर दास का चतरा आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इटखोरी में भव्य स्वागत किया गया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा, "मैं मां भद्रकाली से आशीर्वाद लेने आया हूं।"

by Anurag Ranjan
Raghubar Das Bhadrakali temple visit
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने शनिवार को चतरा जिले का दौरा किया। भाजपा में फिर से शामिल होने के बाद उन्होंने यहां चतरा के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास, चतरा विधायक जनार्दन पासवान और पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता सहित अन्य नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रघुवर दास ने मां से झारखंड की सेवा की शक्ति मांगी

रघुवर दास का चतरा आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इटखोरी में भव्य स्वागत किया गया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा, “मैं मां भद्रकाली से आशीर्वाद लेने आया हूं।” रघुवर दास ने कहा कि कुछ समय के लिए वह ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की सेवा में व्यस्त थे, लेकिन अब झारखंड लौटकर यहां के लोगों की सेवा के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, “कोई भी कार्य बिना मां के आशीर्वाद और शक्ति के अधूरा रहता है। मैंने मां से शक्ति मांगी कि झारखंड की गोद में पलने वाली गरीबी को दूर करने में मुझे मदद मिले।”

रघुवर दास की राजनीति में वापसी पर प्रतिक्रिया

भाजपा में उनकी पुनः प्रवेश पर सवाल उठाए गए थे, खासकर झामुमों रिटायर नेता के वापसी के आरोपों पर रघुवर दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राजनीति में कोई रिटायर्ड नहीं होता। मैं पार्टी और राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए कार्यकर्ता के रूप में वापस आया हूं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपेगी, मैं उसे जनहित में निभाऊंगा।”

Read Also: Raghubar Das prayer at Ranjappa Chhinnamastika temple : रघुवर दास ने भाजपा में दूसरी पारी की शुरुआत के साथ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के दरबार में की पूजा-अर्चना

Related Articles