Home » Garhwa Road Accident : बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

Garhwa Road Accident : बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में ​धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरिया पंचायत अंतर्गत बरसोती गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कनहर नदी के प्रतिबंधित घाट से अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस घटना में भंडार गांव निवासी सेवक लोहरा के पुत्र विजय लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार कृष्णा कोरबा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर को एक नाबालिग चालक बेहद तेज गति में चला रहा था। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय लोहरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायल कृष्णा कोरबा को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

उक्त घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। इस हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी उबाल देखा गया। गुस्साए लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और धुरकी-श्रीबंशीधर नगर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर करीब आधा दर्जन अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों और एक टीपर को रोक लिया और उनके टायरों की हवा निकाल दी।


ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से रात के अंधेरे में बालू का अवैध धंथा चल रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि बालू की आवश्यकता है तो इसे दिन में वैध तरीके से क्यों नहीं ढोया जाता। रात में तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के कारण स्थानीय लोगों और बच्चों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गुरुवार की सुबह शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

Related Articles

Leave a Comment