Home » Garhwa : गढ़वा में आर्थिक तंगी और तनाव के चलते युवक ने खाया जहर, हो गई मौत

Garhwa : गढ़वा में आर्थिक तंगी और तनाव के चलते युवक ने खाया जहर, हो गई मौत

Jharkhand Hindi News : गढ़वा से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया था रेफर

by Mujtaba Haider Rizvi
garhwa news today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी बिट्टू पांडेय (27) की जहर खाने से मौत हो गई। स्वजनों के अनुसार वह आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। बताया गया कि गंभीर हालत में उसे पहले गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक होने पर बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान विकास कुमार तथा महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

Read Also- Latehar News : गणवेश में गूंजा नवसंवत्सर का जयघोष, सड़कों पर उतरा देशभक्ति का उत्साह

Related Articles

Leave a Comment