Home » Chakradharpur News : गीतांजली एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत, कोलकाता लौटते वक्त चक्रधरपुर में तोड़ा दम

Chakradharpur News : गीतांजली एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत, कोलकाता लौटते वक्त चक्रधरपुर में तोड़ा दम

Jharkhand Hindi News : परिजनों ने बताया कि मुंबई में इलाज के बाद डॉक्टरों ने कुछ राहत बताई थी, लेकिन सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई

by Rajeshwar Pandey
Geetanjali Express News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : मुंबई से कैंसर का इलाज कराकर कोलकाता लौट रहे एक मरीज की सोमवार को गीतांजली एक्सप्रेस में मौत हो गई। घटना राउरकेला और चक्रधरपुर के बीच हुई। मृतक की पहचान कोलकाता के गार्डन रिच निवासी शेख शाहबुद्दीन, 28 वर्ष, पिता मोहम्मद कलाम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शाहबुद्दीन कैंसर से पीड़ित थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पहले चितरंजन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल रेफर कर दिया था।

इलाज कराने के बाद वे पत्नी जोया और भाई बहीदुद्दीन के साथ गीतांजली एक्सप्रेस से कोलकाता वापस लौट रहे थे। सोमवार को ट्रेन के राउरकेला से रवाना होने के बाद शाहबुद्दीन को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गए। परिजनों ने तत्काल ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों और रेल कर्मियों को सूचना दी। ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचने पर परिजनों की मदद से उन्हें नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

GRP थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी मोहम्मद सुहैल खान और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कीं।

सफर के दौरान अचानक बिगड़ गई तबीयत

परिजनों की सहमति के बाद शव को कोलकाता भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि मुंबई में इलाज के बाद डॉक्टरों ने कुछ राहत बताई थी, लेकिन सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौपा शव

जीआरपी पुलिस ने बताया कि सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment