Home » Palamu Murder: शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गए व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Palamu Murder: शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गए व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के मेदनी नगर में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह गांव में एक घर में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। व्यक्ति का नाम शंभू नाथ मेहता उर्फ रुपेश है। वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल आए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

ससुराल में मारपीट का आरोप

शंभू नाथ मेहता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल में उनके साथ मारपीट की गई और उनकी हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी अंजली देवी उनके साथ नहीं रहना चाहती थी। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि मृतक की पत्नी अंजली देवी के अलावा साले विकास, सास ललिता देवी और ससुर विनोद महतो के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि शंभू नाथ मेहता आठ दिन पहले अपने ससुराल दारूडीह गांव साले की शादी में शामिल होने आए थे। बताते हैं की शादी की तैयारी चल रही थी।

शाम को घर आए तो नशे में थे धुत

घर में खुशी का माहौल था। इसी बीच सोमवार की सुबह कमरे में शंभू नाथ का शव फंदे से लटका मिला। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। शंभू नाथ के परिजन भी पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि शंभू नाथ रविवार को डाल्टनगंज चले गए थे। दिन भर वहां थे। शाम को घर आए तो नशे में धुत थे और एक रूम में जाकर लेट गए।

रात को नहीं खोला था दरवाजा

रात को जब खाने के लिए लोग दरवाजा खटखटाने गए तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने वेंटिलेटर से देखा। तब पता चला कि शंभू नाथ का शव फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों कहना है कि हत्या का आरोप निराधार है।

Read Also- Ghatshila College News : घाटशिला कालेज में मनमानी, भ्रष्टाचार और धार्मिक उन्माद के खिलाफ संयुक्त छात्र संघ ने फूंका बिगुल

Related Articles

Leave a Comment