Home » Ghatshila News: देवी देवताओं को खुश करने के लिए भक्तों ने अपने शरीर पर बरसाए कोड़े

Ghatshila News: देवी देवताओं को खुश करने के लिए भक्तों ने अपने शरीर पर बरसाए कोड़े

घाटशिला के राजस्टेट में धूमधाम से की जा रही बड़ाम बाबा की पूजा, बड़ाबांध से निकाली गई घट यात्रा, झुपान करते दिखे दर्जनों भक्त

by Rajesh Choubey
Ghatshila Badam Baba festival whipping ritual devotees
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : घाटशिला के राजस्टेट बड़ाम स्थान में तीन दिवसीय बड़ाम पूजा धूमधाम से की जा रही है। पूजा के पहले दिन जहां शनिवार को 33 कोटी देव देवी देवताओं की पूजा के लिए आहवान किया गया, साथ ही रात्रि जागरण भी किया गया। मंगलवार को भव्य पूजा का आयोजन किया गया था।

इस दौरान घाटशिला थाना के समीप बड़ाबांध तालाब से पूजारी द्वारा जल भरकर लाया गया। घट लाने के दौरान दर्जनों यूवा भक्त बाबा बड़ाम की याद में झुपान करते हुए चल रहे थे। सभी के गले में फूल की माला और हाथ में साबे घास की चाबुक थी। राह में चलते चलते भक्त स्वयं अपने शरीर पर चाबुक बरसा रहे थे। घट यात्रा के स्वागत के लिए बड़ाबांध तालाब से पूजा स्थल तक लगभग एक किलोमीटर सड़क को साफ कर उसे पानी से धोया गया था। घट लेकर जाते पुजारी और झुपान करते भक्तों की जगह जगह महिलाओं द्वारा हल्दी पानी से पैर धोकर पूजा अर्चना की जा रही थी।

पूजा स्थल पर पुजारी के पहुंचने के बाद मुख्य पूजा का शुभारंभ किया गया। इसमें पाठे, मुर्गा आदि की बली भी दी गई। इस पूजा के संबंध में कहा जाता है कि जो भी भक्त बड़ाम बाबा के स्थान पर जाकर मन्नत मांगते हैं, उनकी मन्नत जरूर पूरी होती है। पूजा के तीसरे दिन देवी देवताओं को विदाई देते हुए सैकड़ों महिला पुरुष शोभा यात्रा निकालेंगे और महाप्रसाद का भी वितरण होगा। इस पूजा को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

Read Also: RANCHI NEWS: झारखंड में 77 बिल्डरों पर रेरा का एक्शन, जानें कितने लाख का लगा दिया जुर्माना

Related Articles

Leave a Comment