Home » Ghatshila By-Election : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के 300 बूथों पर 2,56,352 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Ghatshila By-Election : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के 300 बूथों पर 2,56,352 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Jharkhand Hindi News : चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी, जिनमें से नौ पहली बार जनता के बीच हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा

by Rajesh Choubey
Ghatshila By-Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : पूर्व मंत्री सह विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद विधानसभा क्षेत्र रिक्त होने के कारण उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार को होने जा रहा है। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों पर दोपहर 12 के बाद से मतदान कर्मी पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को निष्पक्ष मतदान के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। मतदान 300 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,56,352 हैं। मतदाताओं के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। जहां 1,25,114 पुरुष, 1,31,235 महिलाएं मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सुबह 5.30 बजे होगा मॉक पोल

सभी मतदान केंद्रों पर सुबह साढ़े पांच बजे राजनीतिक दल के एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल कराया जाएगा। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार की शाम पांच बजे से मतदान के पहले का साइलेंस पीरियड शुरू हो गया है। यह साइलेंस पीरियड मतदान का समय शुरू होने से पहले 48 घंटे का है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने इससे संबंधित तमाम जानकारी साझा की है। बताया कि चुनाव में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए 300 पोलिंग स्टेशनों पर 10 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यहां बनाए गए हैं पिंक बूथ

बूथ संख्यास्थान / विवरण
32अपग्रेडेड हाईस्कूल बनकांटी, ईस्ट पार्ट
33अपग्रेडेड हाईस्कूल बनकांटी, वेस्ट पार्ट
59प्राइमरी स्कूल प्रखंड मुख्यालय घाटशिला, रूम नंबर 1
60प्राइमरी स्कूल प्रखंड मुख्यालय घाटशिला, रूम नंबर 2
62सचिवालय धर्मबहाल पंचायत

इन बूथों पर सिर्फ महिला मतदान कर्मी के अलावा महिला सुरक्षा कर्मियों को ही तैनात किया गया है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में 36 पर्दानशी बूथ बनाए गए हैं। इसमें घाटशिला प्रखंड में 19, धालभूमगढ़ प्रखंड में 6, गुड़ाबांधा में 1 एवं मुसाबनी में 10 बूथ है।

13 में नौ प्रत्याशी पहली बार जनता के बीच

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव इस बार पूरी तरह नए समीकरण गढ़ रहा है। चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी हैं, जिनमें से नौ पहली बार जनता के बीच हैं। करीब 70 फीसदी नए चेहरों की मौजूदगी से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में ज्यादातर सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।

क्रमांकनामपार्टी
1बाबूलाल सोरेनभाजपा
2सोमेश चंद्र सोरेनझामुमो
3रामदास मुर्मूजेएलकेएम
4पार्वती हांसदापीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया–डेमोक्रेटिक
5पंचानन सोरेनभारत आदिवासी पार्टी
6परमेश्वर टुडू
7श्रीलाल किस्कू
8मानस राम हांसदा
9नारायण सिंह
10विकास हेम्ब्रम
11बसंत कुमार टोपनो
12मनोज कुमार सिंह
13रामकृष्ण कांती महली

Read Also- Ghatshila By-Election : GPS ट्रैकिंग सिस्टम से लैस वाहनों में मतदान दल घाटशिला रवाना, कंट्रोल रूम से होगी रियल टाइम निगरानी

Related Articles