सेंट्रल डेस्क : जलवायू क्षेत्र किसी स्थान के वातावरण की दशा को दर्शाते हैं और लंबे समय तक स्थिर रहते हैं। ये अक्षांश, देशांतर, ऊँचाई, समुद्र से दूरी और महासागरीय धाराओं जैसे कारकों से निर्धारित होते हैं। जलवायु और मौसम में अंतर यह है कि जलवायु लंबे समय तक और बड़े क्षेत्र में पाई जाने वाली दशाओं का औसत है, जबकि मौसम अल्पकालिक और स्थानीय होता है।
दुनिया के प्रमुख जलवायु क्षेत्र:
1- भूमध्यरेखीय जलवायु (10° उत्तर से 10° दक्षिण)

-यह भूमध्य रेखा के आसपास पाया जाता है।
-साल भर उच्च तापमान और भारी वर्षा (150 सेमी/वर्ष) होती है।
-सुबहें धूप वाली और शाम को संवहनी वर्षा होती है।
- प्रमुख क्षेत्र: अमेज़न बेसिन (दक्षिण अमेरिका), ज़ैर बेसिन (अफ्रीका), दक्षिण-पूर्व एशिया।
2- सवाना या सूडान जलवायु (10° से 20° उत्तर और दक्षिण)

- यह उष्णकटिबंधीय जंगल और गर्म रेगिस्तान के बीच का संक्रमणकालीन क्षेत्र है।
- यहाँ गीला और शुष्क मौसम अलग-अलग होते हैं।
– प्रमुख क्षेत्र: अफ्रीका का सूडान, दक्षिण अमेरिका के लानानोस, और ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र।
3- गर्म रेगिस्तान जलवायु (20° से 30° उत्तर और दक्षिण)
- यहाँ सालभर गर्म और शुष्क परिस्थितियाँ रहती हैं।
- प्रमुख क्षेत्र: सहारा (अफ्रीका), थार (भारत), अटाकामा (दक्षिण अमेरिका), गोबी (एशिया)।
4- भूमध्यसागरीय जलवायु (30° से 40° उत्तर और दक्षिण)
- यहाँ गर्म और शुष्क ग्रीष्म ऋतु और हल्की ठंडी, बारिश वाली सर्दियाँ होती हैं।
- प्रमुख क्षेत्र: भूमध्य सागर के तटीय क्षेत्र, कैलिफोर्निया, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया।
5- समशीतोष्ण घास के मैदान (40° से 55° उत्तर और दक्षिण)
- इस जलवायु में मध्यम वर्षा और ठंडी सर्दियाँ होती हैं।
- प्रमुख क्षेत्र: यूरेशिया (स्तेपी), उत्तरी अमेरिका (प्रेरी), दक्षिण अमेरिका (पाम्पा), दक्षिण अफ्रीका (वेल्ड)।
6- समशीतोष्ण महाद्वीपीय जलवायु (55° से 70° उत्तर)
- यह उत्तरी गोलार्ध के आंतरिक क्षेत्रों में पाया जाता है।
- यहाँ गर्मी और सर्दी के बीच बड़ा तापमान अंतर होता है।
- प्रमुख क्षेत्र: साइबेरिया, कनाडा, अलास्का।
7- आर्कटिक या ध्रुवीय जलवायु (70° से 90° उत्तर और दक्षिण)
- यह पृथ्वी का सबसे ठंडा क्षेत्र है।
- सालभर बर्फ से ढका रहता है।
- प्रमुख क्षेत्र: आर्कटिक, अंटार्कटिका।
8- उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु
- यह समुद्र के प्रभाव से बनने वाला नमी युक्त उष्णकटिबंधीय जलवायु है।
- प्रमुख क्षेत्र: भारत, ब्राजील, मेडागास्कर।
- रोचक तथ्य:
- भूमध्य रेखा पर सबसे ज़्यादा गर्मी होती है, जबकि ध्रुवीय क्षेत्रों में सबसे ठंड होती है।
- महासागरीय धाराएं वैश्विक जलवायु को नियंत्रित करती हैं।
- कोपेन-गीजर वर्गीकरण प्रणाली के अनुसार, जलवायु को 5 प्रमुख और 29 विशिष्ट प्रकारों में विभाजित किया गया है।
Read also Indian Railways : जानें भारतीय रेलवे से जुड़े ये रोचक तथ्य

