Home » Jamshedpur Road Accident : गोलमुरी हादसा : छह दिन बाद घायल युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज

Jamshedpur Road Accident : गोलमुरी हादसा : छह दिन बाद घायल युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज

by Mujtaba Haider Rizvi
c
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गोलचक्कर के पास डिवाइडर पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान छह दिनों बाद दम तोड़ दिया। मृतक मानगो के दाईगुट्टू साव लाइन का रहने वाला आकाश कुमार गुप्ता (28) है।

यह सड़क हादसा 12 दिसंबर की रात करीब 11:30 बजे गोलमुरी में गोलचक्कर के पास हुआ था। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल आकाश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता दिलीप गुप्ता के आवेदन पर गोलमुरी थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी वाहन चालक की पहचान की जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

आरडी टाटा गोलचक्कर पर अलग हादसा

इधर, गोलमुरी के आरडी टाटा गोलचक्कर के पास एक अन्य सड़क हादसे में मारुती कार की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड का निवासी बताया जा रहा है। इस मामले में मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, मारुती कार का नंबर मिल गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

Read Also- RIMS Land Scam Ranchi : RIMS जमीन मामला : सरकारी खजाने से नहीं, दोषी अफसरों और बिल्डरों से भरपाई, हाईकोर्ट सख्त

Related Articles