Home » Jamshedpur के स्कूल में फैला चिकनपाक्स, आधे दर्जन से अधिक छात्राएं संक्रमित

Jamshedpur के स्कूल में फैला चिकनपाक्स, आधे दर्जन से अधिक छात्राएं संक्रमित

by The Photon News Desk
Chicken Pox
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क, जमशेदपुर/Chicken Pox : Jamshedpur के धालभूमगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चिकनपाक्स फैल गया है। मंगलवार को इसकी जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने तत्काल जिला सर्विलांस पदाधिकारी को मौके पर जाने का निर्देश दिया।

Chicken Pox
Jamshedpur के जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. असद ने अपने टीम के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे और स्थिति से अवगत हुए। टीम में डॉ. असद के अलावा सुशील तिवारी व दीपक कुमार शामिल थे। मालूम हो कि इससे पूर्व भी यहां के कई कस्तूरबा विद्यालयों में यह बीमारी फैल चुका है।

Chicken Pox : स्कूल की सात छात्राएं हुई संक्रमित

डॉ असद ने बताया कि विद्यालय की सात छात्राएं चिकनपाक्स की चपेट में आई हैं। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने सावधानी बरते हुए उन छात्राओं को घर भेज दिया है, ताकि स्कूल में संक्रमण का दायरा नहीं बढ़े। चूंकि, यह बीमारी तेजी से एक से दूसरे में फैलती है। ऐसे में इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

ग्रामीण क्षेत्रों में इसे छोटी माता के नाम से भी जाना जाता है। टीम की ओर से स्कूल में पढ़ रही बाकी छात्राओं की भी जांच की गई, ताकि किसी में कोई लक्षण मिले तो समय रहते ही उसके रोकथाम के उपाय किये जा सके।

छात्राओं को किया गया जागरूक

डॉ असद ने कहा कि Chicken Pox होने पर झाड़-फूक नहीं कराएं, बल्कि किसी चिकित्सक से मिलकर उचित इलाज कराएं। इसका इलाज शत-प्रतिशत संभव है। ऐसे में मरीजों को डरने की जरूरत नहीं है। इससे पूर्व भी जिले के कई प्रखंड चिकनपाक्स की चपेट में आ चुका है।

Chicken Pox

Chicken Pox क्या है?

डॉ असद कहते हैं कि चिकनपॉक्स लाल चकत्ते पैदा करता है, जो फफोले बनाते हैं, फिर पपड़ी बन जाते हैं। यह बहुत संक्रामक है और शारीरिक तरल पदार्थ और शारीरिक संपर्क से फैलता है। चिकनपॉक्स एक संक्रमण है, जो त्वचा पर खुजली, छाले जैसे दाने का कारण बनता है। वैरिसेला-ज़ोस्टर नामक वायरस इसका कारण बनता है। आप चिकनपॉक्स को टीके से रोक सकते हैं।

Chicken Pox का लक्षण?

– हल्का बुखार होना।
– दिनभर थकान महसूस होना।
– 24 घंटे सिरदर्द होना।
– पेट में दर्द होना। इस वजह से कुछ भी खाने की इच्छा नहीं करेगा।
– त्वचा पर चकत्ते जिनमें बहुत खुजली होती है और कई छोटे-छोटे फफोले जैसे दिखते हैं।
– उभार दूधिया पानी जैसे दिखने वाले तरल पदार्थ से भरे होते हैं।
– छाले फूटने के बाद पपड़ी बनना।
– त्वचा जो धब्बेदार दिखती है।

READ ALSO : MGM Medical College पर लग सकता है एक करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

Related Articles