पाकुड़ : Himanta Biswa Sarma on Gopinathpur : मामले को संवेदनशील बता प्रशासन सतर्क है। अपनी ओर से किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं है। शायद यही कारण है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अब पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव नहीं जा सकेंगे। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के गोपीनाथपुर गांव के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी है।
Himanta Biswa Sarma on Gopinathpur : बंगाल के उपद्रियों से पीड़ित हिंदू परिवार से मुलाकात का था कार्यक्रम
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गुरुवार को दोपहर बाद गोपीनाथपुर गांव का दौरा कर बंगाल के उपद्रवियों से पीड़ित हिंदू परिवार से मुलाकात करने वाले थे। बकरीद के दौरान गोपीनाथपुर गांव में कथित रूप से गोवंश काटे जाने का विरोध करने पर दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया था।
Himanta Biswa Sarma on Gopinathpur : उपद्रवियों ने हिंदू घरों को बनाया था निशाना
बकरीद के दौरान गोवंश काटे जाने के बाद बढ़े विवाद की परिणति यह रही कि प्रतिक्रिया में बंगाल के सैंकड़ों की संख्या में उपद्रवी गोपीनाथपुर पहुंच गए और यहां के हिंदू परिवार के घरों को निशाना बनाया था। घरों में जमकर तोड़फोड़ की थी। यहां तक कि उपद्रवियों ने कई घरों को जला भी दिया था। साथ ही लोगों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था।
Himanta Biswa Sarma on Gopinathpur : घटना के बाद से ही भाजपा नेताओं का चल रहा दौरा
पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव में घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद से ही भाजपा के नेताओं का दौरा जारी है। भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी, राजमहल विधायक अनंत ओझा, गोड़डा विधायक अमित मंडल ने गोपीनाथपुर गांव का दौरा कर राज्य सरकार पर निशाना साधा था।
Himanta Biswa Sarma on Gopinathpur : अब गायबथान जाएंगे हिमंता
बता दें कि गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री व राज्य सभा के सांसद दीपक प्रकाश का गायबथान और केकेएम कालेज के आदिवासी छात्रावास व गोपीनाथपुर जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। गोपीनाथपुर जाने की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में अब दोनों नेता गायबथान और आदिवासी छात्रावास जाएंगे। गायबथान में जमीन विवाद को लेकर मुस्लिम और आदिवासी पक्ष के बीच हुए विवाद में पीड़ित आदिवासी परिवार से मिलेंगे।
Himanta Biswa Sarma on Gopinathpur : बाबूलाल मरांडी कर चुके गायबथान का दौरा
बता दें कि बुधवार को बाबूलाल मरांडी ने भी केकेएम कॉलेज के छात्रावास जाकर छात्रों से मुलाकात की थी। साथ ही वे गायबथान भी गए थे। भाजपा इन दोनों मुद्दों को गंभीरता से उठा रही है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा छात्रावास में वे पुलिस पिटाई से पीड़ित छात्रों से बातचीत करेंगे। उनका हाल जानेंगे।
Read Also-Jharkhand Assembly : झारखंड विधानसभा से भाजपा के 18 विधायक निलंबित

