Home » होली में पीने जा रहे हैं भांग, तो जान लें पहले इसके नुकसान

होली में पीने जा रहे हैं भांग, तो जान लें पहले इसके नुकसान

by Rakesh Pandey
holi 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली: Holi 2024: होली रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं, और ढेर सारी मस्ती करते हैं। इसी त्योहार के उत्साह में कुछ लोग भांग का सेवन भी करते हैं। भांग का अलग-अलग रूप में सेवन प्रचलित है। ज्यादातर भांग ठंडई या शर्बत के रूप में परोसी जाती है। अगर आप भी इस बार होली में भांग का स्वाद चखने की सोच रहे हैं, तो आपको इसके बाद होने वाले दुष्प्रभावों को भी जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं भांग पीने के बाद के दुष्प्रभाव।

  • चक्कर आना : भांग पीने के बाद सबसे सामान्य लक्षण, चक्कर आना है। यदि आप भी होली पर भांग पीने वाले हैं, तो इस बात को जरूर ध्यान में रखें कि भांग पीने के बाद व्यक्ति को बहुत तेज चक्कर आता है। आपका सिर भी तेजी से घूम सकता है।

  • भावनाएं अनियंत्रित होना : भांग के सेवन के बाद व्यक्ति की भावनाएं अनियंत्रित हो जाती हैं। जैसे कि वह यदि हंसता है तो काफी देर तक हंसता ही रहता है, और रोता है तो लगातार व्यक्ति रोता ही रहता है। ऐसा शरीर में हारमोंस के अचानक Fluctuations के कारण होता है।

  • लंबी नींद आना : पहली बार भांग पीने के बाद कुछ लोग या तो बहुत चहलकदमी करते हैं, या किसी को बहुत गहरी नींद आने लगती है। कभी-कभी तो लोग 2 से 3 दिन तक भी लगातार गहरी नींद में सोए रह सकते हैं।

  • अधिक खाना : किसी व्यक्ति में भांग पीने के बाद यह दुष्प्रभाव देखने को मिलता है कि वह बहुत अधिक मात्रा में खाने लगता है। चाहे वह नमकीन हो या मीठा।, भांग खाने के बाद मीठा खाने से भांग का नशा और भी बढ़ जाता है।

READ ALSO: Holi 2024: होली पर इन 15 में करें कोई भी एक उपाय, होगी शुभ फलों की प्राप्ति

Related Articles