Home » Dhanbad News : राजगंज थानेदार का भोजपुरी डांस वायरल, टूट जाई राजाजी पलंग…. पर लगाए ठुमके….SSP ने किया लाइन हाजिर

Dhanbad News : राजगंज थानेदार का भोजपुरी डांस वायरल, टूट जाई राजाजी पलंग…. पर लगाए ठुमके….SSP ने किया लाइन हाजिर

by Mujtaba Haider Rizvi
Dhanbad News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत राजगंज की थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। राजगंज में चैती दुर्गा पूजा अनुष्ठान के दौरान दशमी के अवसर पर रविवार को डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान एक भोजपुरी गाने में थाना प्रभारी एवं महिलाएं डांस करती नजर आ रही हैं। आयोजन समिति ने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था। इस मौके पर राजगंज पंचायत की मुखिया वंदना बारूई एवं समिति की महिला सदस्य भी उपस्थित थीं। उद्घाटन के बाद विधिवत कार्यक्रम शुरू हुआ। इस बीच एक भोजपुरी गाने पर वे महिलाओं के साथ झूमने लगीं, जिसके बाद डांस का वीडियो सोशल मीडिया में चलने लगा। मामला एसएसपी प्रभात कुमार के पास पहुंच गया, जिसके बाद उन्होंने थानेदार पर कार्रवाई करते हुए लाइन क्लोज कर दिया। फिलहाल राजगंज थाने में किसी पदाधिकारी की पोस्टिंग होने की सूचना नहीं है।

एसएसपी से पुनर्विचार का आग्रह

चैती दुर्गा पूजा समिति की महिला सदस्यों ने मामले को लेकर दुख प्रकट किया है। महिला समिति की अध्यक्ष गौरी देवी ने बताया कि महिलाओं के बुलाने पर थाना प्रभारी आई थीं। आग्रह किए जाने पर उन्होंने हमलोगों से साथ डांडिया खेला। इस दौरान स्टेज के नीचे से भोजपुरी भक्ति गीत की फरमाइश हुई। लेकिन भक्ति गीत के बजाय अन्य आधुनिक गाने चल गए। तुरंत गाना को बंद करा दिया गया। समिति की महिलाओं ने एसएसपी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

Read Also- RANCHI NEWS: रांची में आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, 11 बजे के पहले निपटा लें काम

Related Articles