Home » Seraikela Firing: कपाली में रंगदारी के लिए जमीन मालिक पर फायरिंग, पैर छूकर निकली गोली, इलाके में दहशत

Seraikela Firing: कपाली में रंगदारी के लिए जमीन मालिक पर फायरिंग, पैर छूकर निकली गोली, इलाके में दहशत

by Mujtaba Haider Rizvi
seraikela firing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वार्ड संख्या-5 स्थित इस्लामनगर मजार के पीछे अपनी जमीन पर चारदीवारी निर्माण करा रहे जमीन मालिक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

गौरतलब है कि कपाली वार्ड संख्या-20 निवासी अफसर नवाज अपनी निजी जमीन पर चारदीवारी निर्माण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान 8 से 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उनसे रंगदारी की मांग की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर फायरिंग शुरू कर दी। अफसर नवाज ने बताया कि बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान एक गोली उनके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली सड़क पर जा गिरी। अचानक हुई गोलीबारी से निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। घायल अफसर नवाज को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फायरिंग की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read also Jamshedpur Muharram : मोहर्रम को लेकर धतकीडीह में हुई हुसैनी मिशन की मीटिंग, मजलिस संपन्न कराने को हुआ मंथन

Related Articles

Leave a Comment