
Jamshedpur : जमशेदपुर में मोहर्रम की मजलिस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हुसैनी मिशन की तरफ से साकची में मोहर्रम की पहली तारीख से लेकर 12 तारीख तक मजलिस होगी। इस दौरान जुलूस भी निकाले जाएंगे। मजलिस संपन्न कराने को लेकर सोमवार को धतकीडीह के एशियन इन होटल में हुसैनी मिशन की मीटिंग हुई।
इस मीटिंग में तय किया गया कि जमशेदपुर के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर मजलिस पढ़ेंगे। इस मीटिंग में हुसैनी मिशन के संरक्षक सैयद सिब्ते हसन रिजवी, अध्यक्ष मुनीर हसन, उपाध्यक्ष हाजी सैयद जहूर उल हुसैन, उपाध्यक्ष आशकार हैदर नकवी, कोषाध्यक्ष खुर्शीद मेहदी और सचिव रईस रिजवी छब्बन शामिल हुए।
हुसैनी मिशन के पूर्व सचिव मोहम्मद राशिद ने बताया कि उन्होंने हुसैनी मिशन से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई कमेटी के गठन के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं।
Read also – आयतुल्लाह खामेनाई की हत्या के विरोध में जमशेदपुर में आक्रोश, महिलाओं-पुरुषों ने निकाला कैंडल मार्च

