आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की डिफेंस कॉलोनी में एक आईटी कंपनी के मैनेजर ने अपनी पत्नी के कथित उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मानव शर्मा नामक इस शख्स ने मरने से पहले एक भावुक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और पुरुषों के लिए न्याय की गुहार लगाई। मानव एक बड़ी आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 24 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
यह घटना बेंगलुरु में हाल ही में हुई अतुल सुभाष की आत्महत्या की याद दिलाती है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर जान दे दी थी। शख्स ने गले में फंदा डालकर रोते हुए लाइव वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि THE PHOTON NEWS इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस वीडियो में शख्स ने अपनी पत्नी को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। मामले में मृतक के पिता ने सदर थाना में तहरीर दी है। इस घटना ने बेंगलुरु के अतुल सुभाष सुसाइड केस की याद ताजा कर दी है।
मानव शर्मा का भावुक वीडियो
मानव शर्मा ने अपने आखिरी वीडियो में रोते हुए कहा कि मैं पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका हूं, लेकिन अब मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने अपनी पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया और कहा कि वह उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती थी। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुरुषों को भी सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने अपने माता-पिता और भाई से माफी मांगी और कहा कि वे उन्हें परेशान न करें।
परिवार के आरोप
मानव शर्मा के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उनकी बहू का किसी और के साथ संबंध था और वह उनके बेटे को प्रताड़ित करती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बहू के परिवार ने उनके बेटे को धमकाया था।
Read Also-Jharkhand Crime news : झारखंड में सड़क के किनारे मिली युवक की सिर कटी लाश

