Home » Ranchi News : जानिए कौन हैं इरफान इकबाल जिसके अकांउट में IAS विनय चौबे परिवार ने किया है लाखों का मनी ट्रांसफर, एजेंसियों की जांच में नाम आया सामने

Ranchi News : जानिए कौन हैं इरफान इकबाल जिसके अकांउट में IAS विनय चौबे परिवार ने किया है लाखों का मनी ट्रांसफर, एजेंसियों की जांच में नाम आया सामने

इरफान इकबाल का घर कांटाटोली के पास अंजली होटल के सामने स्थित है। सूत्रों के मुताबिक, विनय चौबे, उनके साले शिपिज त्रिवेदी, ससुर एसएन त्रिवेदी सहित परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा की गई अचल संपत्तियों की खरीद-बिक्री में इरफान इकबाल अक्सर गवाह के रूप में मौजूद रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
vinay-kumar-choubey-ias-jharkhan (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रांची के पुरुलिया रोड निवासी मोहम्मद इरफान इकबाल का नाम आईएएस अधिकारी विनय चौबे और उनके परिवार से जुड़े लेन-देन में सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की नजर उस पर टिकी है। जानकारी के मुताबिक इरफान इकबाल वर्ष 2007 से ही आईएएस विनय चौबे और उनके परिवार के संपर्क में रहा है।

इरफान इकबाल का घर कांटाटोली के पास अंजली होटल के सामने स्थित है। सूत्रों के मुताबिक, विनय चौबे, उनके साले शिपिज त्रिवेदी, ससुर एसएन त्रिवेदी सहित परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा की गई अचल संपत्तियों की खरीद-बिक्री में इरफान इकबाल अक्सर गवाह के रूप में मौजूद रहा है। इसी वजह से वह जांच एजेंसियों के रडार पर आया।

जांच में यह भी सामने आया है कि इरफान इकबाल आईएनएस इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी का संचालन करता था। इस कंपनी के बैंक खाते में बड़ी मात्रा में नकद रकम जमा की गई है । इसे बाद में शिपिज त्रिवेदी और उनकी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

शिपिज त्रिवेदी व उनकी कंपनियों में रकम ट्रांसफर को लेकर इरफान इकबाल ने सफाई दी है कि शिपिज त्रिवेदी की एक कंपनी होर्डिंग का काम करती है। अपनी कंपनी के लिए होर्डिंग किराए पर लेने के एवज में उसने यह पेमेंट किया था।

सूत्रों का दावा है कि इरफान इकबाल पिछले 17-18 वर्षों से विनय चौबे परिवार से जुड़ा हुआ रहा। इस दौरान उसने कुछ वक्त के लिए पटना में भी काम किया। पटना में वह शिपिज त्रिवेदी की कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़ा था। लेकिन, अपार्टमेंट निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी।

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर जांच एजेंसियां वित्तीय लेन-देन और संपत्ति सौदों की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई हैं।

Read also Jamshedpur Custodial Death: जमशेदपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप

Related Articles