Home » सहारा इंडिया में पैसा लगाया है तो लेने के लिए हो जाये तैयार, जाने कैसे करें आवेदन

सहारा इंडिया में पैसा लगाया है तो लेने के लिए हो जाये तैयार, जाने कैसे करें आवेदन

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली  : सहारा इंडिया में अपने जीवन की गाढ़ी कमाई लगाने वाले लोगों का एक-एक पैसा मिलेगा। इसको लेकर केंद्र सरकार ने पहल की है। लोगों को पैसा लौटाने के लिए कल अमित शाह करेंगे पोर्टल लॉन्च करेंगे। निवेश की अवधि पूरी जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिलने से कई राज्यों में लगातार सहरा इंडिया के खिलाफ निवेशकों का गुस्सा फूट रहा है. लोग अपने निवेश की रकम की वापसी का इंतजार कर रहे है. ऐसे लोगों को यह खबर राहत वाली है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) लॉन्च करेंगे. इस वेबसाइट को कल 11 बजे अटल ऊर्जा भवन में लॉन्च किया जायेगा. इस पोर्टल के जरिए उन निवेशकों के पैसे वापस मिलेंगे, जिनके निवेश की अवधि पूरी हो चुकी है . किस तरह से निवेशकों को उनके पैसे वापस मिलेंगे. इस बारे में इस वेबाइसट पर पूरी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी.

लाखों निवेशकों को होगा फायदा :

दरअसल, देशभर के लाखों निवेशकों के करोड़ों रुपये सहरा इंडिया में फंसे हुए हैं. लोग अपने निवेश की रकम की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. सहारा इंडिया की मेचुरिटी पूरी होने के बाबजूद भी अभी तक लोगों के पैसे वापस नहीं मिल रहे हैं. इससे लोग परेशान हैं. निवेशकों ने इसको लेकर कई बार आंदोलन भी किया. लेकिन कोई हल नहीं निकला. सहारा इंडिया में सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से निवेशक हैं. कुछ लोगों ने अपनी सारी गाढ़ी कमाई सहारा इंडिया में जमा कर दिया.अब वो दर-दर भटक रहे हैं. निवेश की अवधि पूरी जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिलने से कई राज्यों में लगातार सहारा इंडिया के खिलाफ निवेशकों का गुस्सा फूट रहा है.

सरकार से हस्तक्षेप की मांग

निवेशकों ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की अपील की थी, जिसके बाद अब वेबसाइट के माध्यम से पैसे लौटान की बात कही जा रही है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया बैंक में ग्राहकों के जमा पूंजी पर फैसला सुनाते हुए यह तय किया है कि सहारा इंडिया के सभी निवेशकों को भुगतान CRC के जरिए किया जायेगा. अब सरकार के इस कदम से निवेशकों में पैसे वापसी को लेकर एक उम्मीद जगी है. सहारा-सेबी फंड (Sahara-Sebi Fund) में 24,000 करोड़ रुपये जमा हैं.

Related Articles