Home » Chakradharpur News : चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

Chakradharpur News : चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

Jharkhand Hindi News :  युवक ने पूछताछ में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की बात स्वीकार कर ली है और उसने अपने कई सहयोगियों के नाम भी बताए हैं।

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 की रात करीब 10:55 बजे वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना में बताया गया कि संदिग्ध असलम चौक के पास खड़ा है।

छापेमारी दल का गठन

सूचना का सत्यापन कर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए चक्रधरपुर थाना में सनहा दर्ज किया गया। आदेशानुसार तत्काल एक छापामारी दल का गठन कर टीम असलम चौक के लिए रवाना हुई।

पुलिस को देख भागने लगा आरोपी

असलम चौक के पास पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि मोटरसाइकिल संख्या JH05CP 6025 पर एक व्यक्ति बैठा हुआ है। पुलिस की गाड़ी देखते ही वह भागने लगा, लेकिन साथ गए सशस्त्र बल की मदद से उसे घेरकर वाहन सहित पकड़ लिया गया और थाने लाया गया। उसी दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर भी मौके पर पहुंचे।

कई सहयोगियों के नाम उगले

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम एहतेशाम वकार, पिता अफताब आलम पापड़हाता निवासी थाना चक्रधरपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम बताया। उसने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की बात स्वीकार की है। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने कई सहयोगियों के नाम भी बताए हैं।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

इस संबंध में चक्रधरपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से मिले इनपुट के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

छापामारी टीम में शामिल सदस्य

चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, राजकिशोर तिवारी, परमेश्वर उरांव, भरत भूषण सामड, चक्रधरपुर थाना सशस्त्र बल।

जब्त किया गया सामान

तीन पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 1.46 ग्राम पुड़िया समेत), ओपो कम्पनी का मोबाईल फोन1, पल्सर मोटरसाईकिल।

Read Also- JCECE 2026: झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, इन कोर्सों में दाखिले के अवसर 

Related Articles

Leave a Comment