Home » MGNREGA : मनरेगा में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर, E-KYC व फेस आथेंटिकेशन तेज करने का निर्देश

MGNREGA : मनरेगा में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर, E-KYC व फेस आथेंटिकेशन तेज करने का निर्देश

सभी उप विकास आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक

by Nikhil Kumar
MGNREGA
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उप विकास आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मनरेगा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में ई-केवाईसी के माध्यम से जॉब कार्डों के सत्यापन, एनएमएमएस के तहत फेस प्रमाणीकरण तथा सीपीग्राम्स के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। मनरेगा आयुक्त ने सभी उप विकास आयुक्तों को निर्देश दिया कि इन सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करें और लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराएं। मनरेगा आयुक्त ने स्पष्ट कहां है कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल से कहीं काम प्रभावित न हो या सुनिश्चित करें अधिकारी।

उन्होंने कहा कि जॉब कार्डधारियों के ई-केवाईसी सत्यापन में तेजी लाई जाए तथा मनरेगा मजदूरों का एनएमएमएस ऐप के माध्यम से फेस प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़े तथा वास्तविक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके साथ ही सीपीग्राम्स में लंबित शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मनरेगा आयुक्त ने सभी जिलों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी करने को कहा। बैठक में विभिन्न जिलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि मनरेगा योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Comment