Home » JCECE 2026: झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, इन कोर्सों में दाखिले के अवसर

JCECE 2026: झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, इन कोर्सों में दाखिले के अवसर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में कृषि और उससे जुड़े डिग्री कोर्स में नामांकन लेने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह खबर जरूरी है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने कंबाइंड प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 17 जून से शुरू कर दी है।

​इस परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं जो भारत के नागरिक होने के साथ-साथ झारखंड के स्थानीय या स्थायी निवासी हैं। योग्य उम्मीदवार पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

​व्यावसायिक डिग्री कोर्स में मिलेगा एडमिशन

​यह कंबाइंड प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत कई बड़े और व्यावसायिक डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है। इसके जरिए छात्रों को नीचे दिए गए कोर्सों में एडमिशन मिलेगा:

​बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री
​बीएससी (ऑनर्स) कृषि (Agriculture)
​बीएससी (ऑनर्स) वानिकी (Forestry)
​बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)
​बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग)
​बीएफएससी (मत्स्य विज्ञान)
​बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर

​2 जुलाई तक है मौका, 19 जुलाई को होगी परीक्षा

​परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें और जरूरी बातें इस प्रकार हैं:
​आवेदन की शुरुआत : ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज (17 जून) से शुरू हो गई है।
​आखिरी तारीख : छात्र 2 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

फॉर्म में सुधार (Correction Window): अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो छात्र 3 और 4 जुलाई को उसमें सुधार कर सकेंगे।
परीक्षा की तिथि : यह प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई 2026 को ऑफलाइन मोड (पेन-पेपर) में आयोजित की जाएगी।
​परीक्षा केंद्र : परीक्षा के लिए रांची और दुमका में सेंटर बनाए जाएंगे।
​जो भी छात्र इन क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भर लें।

Read Also: Jamshedpur Tata Steel : करियर प्लानिंग के तहत टाटा स्टील में हुआ संगठनात्मक बदलाव

 

Related Articles

Leave a Comment