Home » RANCHI NEWS: आईआईएम रांची में खुला झारखंड का पहला जेन-जेड पोस्ट ऑफिस, पिन कोड आवंटित

RANCHI NEWS: आईआईएम रांची में खुला झारखंड का पहला जेन-जेड पोस्ट ऑफिस, पिन कोड आवंटित

by Vivek Sharma
IIM RANCHI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: डाक विभाग की ओर से सोमवार को आईआईएम रांची परिसर में झारखंड राज्य के पहले जेन-जेड पोस्ट ऑफिस (पोस्ट कैफे) का भव्य उद्घाटन किया गया। झारखंड डाक परिमंडल के निदेशक राम विलास चौधरी, आईआईएम रांची के शासी मंडल सदस्य ओम प्रकाश सिंघानिया और आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। निदेशक राम विलास चौधरी ने बताया कि जेन-जेड पोस्ट ऑफिस को पिन कोड 834017 आवंटित किया गया है। इससे आईआईएम रांची परिसर व आसपास के क्षेत्र को आधुनिक, डिजिटल और सुदृढ़ डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समारोह में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, आईआईएम रांची के अधिकारी, कर्मचारी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

डाक सेवाओं से जोड़ना है युवाओं को

उन्होंने कहा कि यह परियोजना केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया की परिकल्पना पर आधारित है। जिसका उद्देश्य युवाओं को अनुभवात्मक और डिजिटल स्वरूप में डाक सेवाओं से जोड़ना है। वहीं वरिष्ठ डाक अधीक्षक रांची मंडल रूपक कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पोस्ट ऑफिस केवल पारंपरिक डाकघर नहीं, बल्कि पोस्ट कैफे और अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

कई तरह की मिलेंगी सुविधाएं

यहां स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल सेवाएं, डाक बचत योजनाएं, बीमा, फिलाटेली और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स सहित सभी प्रमुख डाक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही डिजिटल भुगतान, क्यूआर-कोड आधारित सेवाएं और ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि यह पहल ‘नए भारत’ के लिए ‘नई डाक’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

READ ALSO: RANCHI POLITICAL NEWS: रिम्स परिसर में अवैध निर्माण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल का हमला,बोले-अतिक्रमण के लिए हेमंत सरकार का भ्रष्ट सिस्टम जिम्मेदार

Related Articles