Home » Chaibasa Sand Mafia : चाईबासा में खुलेआम हो रहा बालू का अवैध धंधा, शहर से दिनदहाड़े गुजर रहे बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त : Illegal Sand Mining Jharkhand

Chaibasa Sand Mafia : चाईबासा में खुलेआम हो रहा बालू का अवैध धंधा, शहर से दिनदहाड़े गुजर रहे बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त : Illegal Sand Mining Jharkhand

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Sand Mafia
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बालू के अवैध कारोबारी बेलगाम हो गए हैं। एक दिन पहले जैंतगढ़ में अवैध बालू खनन का विरोध करने पर युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया था। इस हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दूसरे दिन बेखौफ माफिया जिला मुख्यालय चाईबासा में बालू की अवैध तरीके से दिनदहाड़े ढुलाई करते देखे गए।

मामला संज्ञान में आने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बालू लदे दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इसे थाना में लाकर रखा गया है। पुलिस इस पर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार, कुजू नदी से बालू का अवैध खनन कर माफिया ट्रैक्टर ट्रॉलियों से इसकी ढुलाई कर रहे थे। दिनदहाड़े चाईबासा शहर के व्यस्ततम तांबो चौक से बालू लदे ट्रैक्टर पार किए जा रहे थे।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जैंतगढ़ थाना क्षेत्र में बालू माफिया द्वारा बालू के अवैध धंधे का विरोध करने वाले एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन और खनन विभाग की किरकिरी हो रही है। इसके बावजूद जिला मुख्यालय, जहां पुलिस- प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहते हैं, वहां खुलेआम बालू का अवैध धंधा कई सवालों को जन्म दे रहा है।

Read Also- Chaibasa News : मझगांव में डोभा में मिली किशोर की लाश, हत्या की आशंका

Related Articles