Home » IAS Pooja Singhal: मनरेगा घोटाला मामले में विशेष अदालत में आइएएस पूजा सिंघल व उनके पति ने दी हाजिरी

IAS Pooja Singhal: मनरेगा घोटाला मामले में विशेष अदालत में आइएएस पूजा सिंघल व उनके पति ने दी हाजिरी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मनरेगा घोटाला मामले में आईएएस पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह ने मंगलवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में हाजिरी दी। अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करते वक्त शर्त रखी थी कि तय तारीख पर सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होना अनिवार्य होगा। उसी आदेश का पालन करते हुए तीनों आरोपी कोर्ट में पेश हुए।

बता दें कि पूजा सिंघल को करीब 28 महीने जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी। इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी की टीम ने पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से ईडी को 19 करोड़ 31 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे।

इससे पहले इस मामले की शुरुआती जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने की थी। एसीबी ने जांच के दौरान कुल 16 मामले दर्ज किए थे। बाद में इस पूरे घोटाले की जांच की कमान ईडी ने संभाल ली थी। अब यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

Related Articles