Home » Ind vs Eng : रांची में 23 से 27 फरवरी के बीच हाेगा हाेगा भारत व इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच

Ind vs Eng : रांची में 23 से 27 फरवरी के बीच हाेगा हाेगा भारत व इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच

by The Photon News Desk
Ind vs Eng
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/Ind vs Eng : झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत व इंग्लैंड के बीच हाेने वाले चाैथे टेस्ट मैच का गवाह बनेगा। यहां 23 फरवरी से 27 फरवरी तक दाेनाें टीमाें के बीच टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में मैच काे लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसाेसिएशन (JSCA) ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम की पिच से लेकर खिलाड़ियों के ठहरने और खाने-पीने के प्रबंध में जेएससीए प्रबंधन जुटा है।

इसके साथ ही टिकटों की बिक्री की भी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिसका इंतजार दर्शक कर रहे हैं। मालूम हाे कि अभी भारत अाैर इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट क्रिकेट मैच राजकाेट में चल रहा है और इसके समाप्त हाेने के बाद दाेनाें टीम रांची पहुंच जाएगी। ऐसे में अब बचे दिनाें में ही JSCA काे पूरी तैयारी करनी हाेगी। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस समय भारत दौरे पर है। सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं। इस टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड की टीम 1-1 से बराबरी पर चल रही है।

Ind vs Eng : 19 फरवरी से मिलेगा मैच का टिकट

जेएससीए की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि जमशेदपुर में 19 फरवरी को और रांची में 20 फरवरी से मैच के टिकट उपलब्ध हो जाएंगे। रांची के खेल प्रेमी 20 फरवरी से काउंटर से टिकट ले सकेंगे। बता दें कि टिकट की कीमत में खाना-पीना शामिल नहीं है। ऐसे में अगर दर्शकाें काे स्टेडिम में खाने पीने का काेई सामग्री लेना है ताे उसके लिए अतिरिक्त राशि खर्च करना हाेगा। दर्शक मैच के लिए अपना टिकट jscackt@gmail.com पर जाकर बुक कर सकते है।

इस प्रकार है टिकटों की कीमत:

ए विंग लोअर : 400 रुपए प्रतिदिन
ए विंग लोअर टियर : 400 रुपए प्रतिदिन
बी विंग : 500 रुपए प्रतिदिन
सी विंग लोअर टियर : 400 रुपए प्रतिदिन
डी विंग लोअर टियर : 400 रुपए प्रतिदिन
अमिताभ चौधरी पवेलियन : 700 रुपए प्रतिदिन
प्रेसिडेंट एंक्लोजर : 2000 रुपए प्रतिदिन
हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक : 1500 रुपए प्रतिदिन
कॉर्पोरेट लाउन्ज : 1200 रुपए प्रतिदिन

READ ALSO : मुसलमानों के पवित्र शहर मदीना को UNESCO ने अपने लर्निंग सिटी नेटवर्क में किया शामिल…

Related Articles