Home » Irfan Ansari on UP CM : योगी बाबा से नहीं चल रहा यूपी, वह ढोंगी बाबा हैं : इरफान

Irfan Ansari on UP CM : योगी बाबा से नहीं चल रहा यूपी, वह ढोंगी बाबा हैं : इरफान

Irfan Ansari on UP CM : स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. इरफान की फिसली जुबान, सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के मौके पर यूपी के सीएम पर साधा निशाना

by Birendra Ojha
Irfan Ansari at Deoghar Congress Kanwariya Seva Camp closing ceremony during Shravani Mela 2025
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : तल्ख टिप्पणियों और अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले जामताड़ा विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को फिर एक बयान दे दिया, जिससे वे फिर चर्चा में आ गए हैं। इरफान अंसारी ने नारायणपुर में आयोजित सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध लिया। मंत्री ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को कभी भेदभाव नहीं करना चाहिए।

उन्होंने देश के राष्ट्रपति को पत्राचार कर यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। यूपी योगी बाबा से नहीं चल रहा है। वह ढोंगी बाबा हैं। वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, गरीबों के घरों को तोड़ा जा रहा है।‌ यूपी में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो गरीबों का कल्याण होगा और कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

मंत्री सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के चीरूडीह मोड़ से बांकुडीह बिशु मोड़ तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। आम लोगों को बरसात में होने वाली समस्या से निजात मिलेगी। यहां सभी वर्गों को साथ लेकर विकास हो रहा है।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आज पूरे विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज हुई है। चारों ओर विकास दिखाई दे रहा है। सड़क और पुल-पुलिया का जाल बिछाया जा रहा है। एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र का समग्र विकास करना है और इसी मिशन पर लगातार आगे बढ़ रहा हूं। सभी धर्मों और संप्रदायों के लोगों का जो अपार प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिलता है, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ वह खड़े रहते हैं। विकास का यह कारवां रुकने वाला नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही 26 और सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र जारी रहने के कारण समयाभाव में कुछ योजनाओं का शिलान्यास अभी नहीं हो पाया है, लेकिन आने वाले दिनों में क्षेत्र को विकास की सौगातें मिलेंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, अंगद मिर्धा, लालू अंसारी, सफान अंसारी, बीरबल अंसारी, अंगद मिर्धा, निशापति हांसदा, इम्तियाज़ अंसारी, अभय पांडेय, यार मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

Read Also: Jamshedpur Crime : गोविंदपुर में डंपर चालक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या, जानें क्या है कारण

Related Articles

Leave a Comment