Home » Railway Inspection Train Fire in Gadhwa : गढवा रोड रेलवे स्टेशन पर इंस्पेक्शन यान में लगी आग, परिचालन ठप

Railway Inspection Train Fire in Gadhwa : गढवा रोड रेलवे स्टेशन पर इंस्पेक्शन यान में लगी आग, परिचालन ठप

by Yugal Kishor
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : धनबाद रेलमंडल के गढवा रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ी घटना घटी, जब रेलवे के इंस्पेक्शन यान में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब रेलवे के इंस्पेक्शन यान की एक बोगी में आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद, स्टेशन प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया और परिचालन को रोककर आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड को बुलाया गया

गढवा रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित शंटिंग लाइन पर खड़ी इंस्पेक्शन यान की बोगी में आग लगने की सूचना मिलने पर, रेहला स्थित आदित्य बिड़ला केमिकल इंडिया लिमिटेड (ग्रासिम) की फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया। टीम ने कुछ समय में आग पर काबू पाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया था।

आग लगने की वजह

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्शन यान में खाना बनाए जाने की संभावना के कारण आग लगी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इंस्पेक्शन यान का उपयोग रेलवे निर्माण कार्यों के निरीक्षण और मरम्मत कार्यों के लिए किया जाता है। यह यान बुधवार को ही गढवा रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था।

परिचालन पर असर

घटना के बाद, लगभग डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। गढवा रोड स्टेशन के स्टेशन सुपरीटेंडेंट सतीश कुमार ने पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग की वजह से कुछ ट्रेनों के परिचालन में बाधा आई थी। फिलहाल, अप लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है, जबकि डाउन लाइन पर परिचालन पुनः शुरू कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Related Articles